पूर्णिया में हैवानियत की हद: 13 साल की छात्रा से दरिंदगी के बाद गला घोंटकर हत्या, झाड़ी से लटकाया शव

 

13 साल की मासूम से पहले ‘दरिंदगी’, फिर गला घोंटकर हत्या; सुसाइड दिखाने के लिए झाड़ी से लटकाया शव, 16 साल का ‘हैवान’ गिरफ्तार

दिल दहला देने वाली वारदात: अमौर थाना क्षेत्र में 8वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या।

​साजिश: हत्या को ‘आत्महत्या’ का रूप देने के लिए बांस की झाड़ी से लटकाया शव।

​खुलासा: मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड ने खोला राज; 16 साल का प्रेमी ही निकला हत्यारा।

​पुलिस एक्शन: भागने की फिराक में था आरोपी करण विश्वास, पुलिस ने धर दबोचा।

​पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। जिले के अमौर थाना क्षेत्र में एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ उसके ही ‘तथाकथित’ बॉयफ्रेंड ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पहले दुष्कर्म, फिर बेरहमी से गला दबाकर हत्या और अंत में मामले को सुसाइड का रंग देने की कोशिश—इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके में आक्रोश भर दिया है।

10 मिनट में आती हूँ…” और फिर कभी नहीं लौटी

​मृतिका के पिता ने रुंधे गले से घटना की जो जानकारी दी, वह किसी का भी कलेजा चीर दे:


​शुरुआत: पिता ने बेटी से चाय बनाने को कहा था। बेटी ने ‘वॉशरूम’ जाने की बात कही और घर से निकली।

​तलाशी: जब आधा घंटा बीत गया और वह नहीं लौटी, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए।

​डिजिटल सबूत: घर में रखे मोबाइल की जांच की गई तो बकनिया गांव के करण विश्वास का कॉल रिकॉर्ड मिला। शक के आधार पर जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ा, तो उसने सारा सच उगल दिया।

​बांस की झाड़ी में ‘खौफनाक’ मंजर

​आरोपी की निशानदेही पर शाम 5 बजे परिजन जब घर से 500 मीटर दूर बांस की झाड़ियों में पहुँचे, तो वहां का नजारा देख उनकी चीख निकल गई।


​शव की स्थिति: छात्रा का शव फंदे से लटका हुआ था।

​चोट के निशान: गले पर काले गहरे निशान और शरीर पर जख्मों के निशान साफ बता रहे थे कि मरने से पहले मासूम ने जान बचाने के लिए कड़ा संघर्ष किया था।

​फॉरेंसिक जांच: बायसी एसडीपीओ और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ